insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi expressed deep grief over the loss of life in a tragic accident in Gwalior, Madhya Pradesh.
भारत

ग्‍वालियर में शीतला माता मंदिर ट्रक दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 39 घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। यह हादसा शीतला माता मंदिर की दीवार से एक ट्रक के टकराने से हुआ। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

घटना की जांच के आदेश दिये हैं। ऐसी घटना में शासन की दृष्टि से सहायता दी जाती है। और सहायता का चार लाख रुपया मृतकों के प्रति, गंभीर घायल, गंभीर घायल का पूरा इलाज सरकार कराएगी। सामान्य घायल को भी पचास हजार रुपया हम देने वाले हैं। जिला क्लेक्टर को हमने निर्देश जारी किये हैं कि इस पूरी घटना के तथ्यपरक जांच करके मेरे पास भेज दें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के निकटतम परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *