insamachar

आज की ताजा खबर

In Sharadiya Navratri rituals, today on Maha Ashtami and Maha Navami, the forms of Goddess Durga, Maha Gauri and Siddhidatri are being worshipped.
भारत मुख्य समाचार

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है।

उत्‍तर प्रदेश में भी आज नवरात्रि के नौवें दिन धार्मिक उत्साह के साथ महानवमी मनाई जा रही है। आज भी 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। बलरामपुर के मां पाटेश्वरी मंदिर, जौनपुर के मां शीतला चैकिया धाम, अयोध्या के देवकाली मंदिर, और सीतापुर के ललिता देवी शक्तिपीठ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। शारदीय नवरात्रि में प्रदेश में लगभग 45 हजार जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। गोरक्ष पीठाधीश्वर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कन्या पूजन किया और कहा कि सनातन परंपरा ने सदैव मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा को सर्वोच्च स्थान दिया है।

पश्चिम बंगाल में आज दुर्गा पूजा का महाअष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। आज सवेरे अष्टमी पूजा संपन्न हुई। इसके बाद अंजलि और संधि पूजा हुई। आज मां दुर्गा की पूजा मां महागौरी के रूप में की जा रही है। पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले शनिवार को कोलकाता के चोरबागान भगदड़ की घटना के बाद भीड़ प्रबंधन के लिए राज्य के सभी पूजा पंडालों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *