insamachar

आज की ताजा खबर

India has strongly condemned the persistent attacks on civilian and energy-related infrastructure in Saudi Arabia.
भारत

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है। इनमें कल दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शैबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले शामिल हैं। इन हमलों में नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में दोहराया कि नागरिक और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तत्काल बंद किया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा कि भारत सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़ा है और आशा करता है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि शैबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक अन्य भारतीय नागरिक घायल हो गया। मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंत्रालय ने बताया कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *