बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के पूर्वी, मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कम दबाव का एक क्षेत्र बना है, जिससे पूर्वी तट पर चक्रवाती तूफान आने की संभावना बढ़ गई है। आईएमडी के अनुसार इस सिस्टम के कल तक डिप्रेशन और इस सोमवार सुबह तक एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए इसके अगले दो दिनों में उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी उड़ीसा के तटों के करीब पहुंचने की उम्मीद है। उड़ीसा में इस सोमवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।





