insamachar

आज की ताजा खबर

SBI
बिज़नेस भारत

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल के डेटा लीक के बाद ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित होने का आश्वासन दिया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी जानकारी लीक होने की आशंका है, उनका पैसा सुरक्षित है। बैंक ने प्रभावित ग्राहकों को इसकी जानकारी दे दी है। साथ ही, अनजान कॉल, मैसेज और ईमेल से सावधान रहने की सलाह दी है।

एसबीआई को इस महीने की 16 तारीख को ग्राहकों की जानकारी डार्क वेब पर सामने आने की आशंका के बारे में अलर्ट मिला था। इसके बाद बैंक ने जांच शुरू की। करीब तीन लाख 75 हजार रिकॉर्ड की जांच में तीन हजार 897 ग्राहकों की निजी जानकारी मिली।

इसमें नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, जन्मतिथि और घर का पता शामिल है। बैंक ने मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी नियुक्त की है। एसबीआई ने स्पष्ट किया कि इस घटना से बैंक के कामकाज पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। बैंक की सभी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपना ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और अनजान कॉल या मैसेज से सावधान रहें।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *