insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के तीसरे और अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह आयोजन वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर किया गया था। कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।

शो में, वायुसेना की शक्ति और शौर्य का शानदार प्रदर्शन किया गया। लड़ाकू विमानों– तेजस, ‘लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड’, चेतक, चिनूक और राफेल की गर्जना से आकाश गूंज उठा। परिवहन विमानों ने भी प्रदर्शनी में भाग लिया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने आज सुबह वाराणसी में एक कपड़ा निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। आधुनिक सुविधाओं वाले इस विनिर्माण केंद्र से महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में योगदान होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *