राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी) नेट दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
एनटीए ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि अब इस महीने की 31 तारीख कर दी गई है।
पात्र उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप-जेआरएफ, सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए बिना किसी विलंब शुल्क के आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।





