insamachar

आज की ताजा खबर

EAM Dr. S. Jaishankar held talks with Austrian Foreign Minister Beate Meinl-Reisinger in New Delhi.
भारत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर के साथ बातचीत की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर के साथ बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रिया के बीच बढ़ती साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इनमें व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने स्टार्टअप, अंतरिक्ष, कौशल विकास और आवागमन के नए अवसरों पर भी चर्चा की। उन्होंने वैश्विक घटनाक्रमों, उनके प्रभावों और बहुपक्षीय सहयोग पर भी विचार साझा किए।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंध और मजबूत हुए हैं। भारत को आने वाले महीनों में मुक्त व्यापार समझौते के लागू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मौजूदा जटिल वैश्विक परिस्थितियों में भारत और ऑस्ट्रिया के बीच इन मुद्दों पर चर्चा होना स्वाभाविक है। दोनों पक्ष इस बात पर भी विचार करेंगे कि वे अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में किस तरह योगदान दे सकते हैं।

विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य बनने पर ऑस्ट्रिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र मंच पर सहयोग करते रहे हैं और भारत इस सहयोग को आगे भी जारी रखना चाहता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *