प्रधानमंत्री मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो 2026 का उद्घाटन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि चार दिवसीय यह आयोजन सरकारों, नीति-निर्माताओं, उद्योगपतियों, निवेशकों, नवोन्मेषकों और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों को सहयोग में बढ़ावा देने और वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देने के लिए एक साथ लाएगा। उन्होंने बताया कि शिखर सम्मेलन के दौरान ही अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा का 9वां सत्र और हरित हाइड्रोजन पर चौथा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। संतोष कुमा सारंगी ने बताया कि इस आयोजन में 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद है।




