चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर निम्न दवाब में बदल गया है, लेकिन अगले 24 घंटे तक आंध्र प्रदेश में इसका प्रभाव रहने की संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर स्थित चक्रवाती तूफान अर्नब पिछले छह घंटों में लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात अर्नब भले ही कमजोर हो गया हो, लेकिन इसका प्रभाव अगले 24 घंटे तक रहने की संभावना है। आज और कल आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने तक चौबीसों घंटे काम करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वे आज दोपहर डॉ. भीम राव अंबेडकर कोनासीमा जिले का दौरा करेंगे, जहां वे प्रभावित किसानों से मिलेंगे और फसलों के नुकसान और उनकी शिकायतों का जायजा लेंगे।





