insamachar

आज की ताजा खबर

GST
बिज़नेस

अक्‍टूबर माह में जीएसटी संग्रह, लगभग 23% बढ़कर 2.31 करोड़ रुपये से अधिक हुआ

देश में इस वर्ष अक्तूबर के दौरान सकल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह में पिछले वर्ष अक्तूबर की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जीएसटी संग्रह बढ़कर दो लाख 31 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। इसकी प्रमुख वजह घरेलू आर्थिक गतिविधियों में तेजी और आयात से मिलने वाले कर राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि है।

आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में घरेलू बिक्री से जीएसटी राजस्व 15.8 प्रतिशत बढ़कर एक लाख 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। वहीं, आयात से मिलने वाला राजस्व 42.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 72 हजार 246 करोड़ रुपये रहा।

कुल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी से 42 हजार 935 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी से 51 हजार 340 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी से एक लाख 37 हजार 15 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

अक्तूबर में जीएसटी रिफंड में भी पिछले वर्ष की तुलना में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 27 हजार 934 करोड़ रुपये रहा। रिफंड घटाने के बाद अक्तूबर में शुद्ध जीएसटी राजस्व 25.6 प्रतिशत बढ़कर दो लाख तीन हजार करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह एक लाख 61 हजार करोड़ रुपये से अधिक था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *