भारत ने एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल शाम फाइनल में अजेय भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से हरा दिया। हॉकी इंडिया ने विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है।
जापान के शुरूआती एक गोल की बढ़त के कारण भारतीय टीम को स्कोर बराबर करने के लिए मैच के तीसरे क्वार्टर के अंत तक काफी संघर्ष करना पड़ा परंतु चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत का दबादबा रहा। भारतीय खिलाड़ी ने तीन गोल करके एक ऐसी बढ़त बनाई जिसे लांघना जापान के लिए नामुमकिन हो गया। भारत की ये खिताबी जीत मिडफील्डर नीलाकांता शर्मा के लिए एक शानदार विदाई रही। जिन्होंने राष्ट्रीय जर्सी में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए अन्य मुकाबले में मलेशिया ने दक्षिण कोरिया को 5-2 से हराया।





