insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में एक हजार 475 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया

गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में एक हजार 475 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। अमित शाह ने समारोह में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड को राज्य का दर्जा देकर लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की थी।

उत्तराखंड बनाने में भी भारतीय जनता पार्टी का एक अहम भूमिका रहा है। अटल जी ने उसको बनाया और मोदी ने जी उत्तराखंड को संवारने का काम किया है। विकसित उत्तराखंड, विकसित भारत की यात्रा का सबसे पहला पड़ाव भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के राज्य उत्सव को गौरव, सिद्धि और संकल्प के रूप में मनाने का तय किया है।

अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

मोदी जी और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यहां पर जो विकसित उत्तराखंड बनने की मजल हम काट पाए हैं। यह सिद्धी का भी हमें बहुत गौरव है और संकल्‍प लेते हैं कि 2047 में विकसित भारत की यात्रा में सभी राज्यों में, सबसे पहले कोई अगर विकसित होगा तो मेरा देवभूमि उत्तराखंड होगा।

अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव मानकर भगवान के भरोसे छोड़ दिया। मोदी जी ने सीमावर्ती गांवों को पहला गांव बनाया। वाइब्रेट विलेज प्रोग्राम लाए और 270 करोड़ से आज 51 गांवों में युवा वापस आने लगे।

अमित शाह पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *