उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपोत्सव में भारत और विदेशों के करीब ढाई हजार कलाकार रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे।
सुबह 10 बजे साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली शोभायात्रा को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य आयोजन स्थल राम की पैड़ी पर करीब 35 हजार से ज्यादा वॉलिंटियर की मदद से 30 लाख से ज्यादा दीये बिछाए जा चुके हैं। इस बार दीपोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन शामिल होंगे। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विभिन्न देशों के राजदूत और अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे।





