अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। वे आव्रजन नीतियों को तैयार करने में राष्ट्रपति ट्रंप के प्रमुख सहयोगियों में शामिल रहे हैं। मिलर इस पद पर सूसी वाइल्स की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके काम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा काम किया है, लेकिन कभी-कभी बदलाव जरूरी होते हैं। 41 वर्षीय स्टीफन मिलर फिलहाल व्हाइट हाउस में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं।




