insamachar

आज की ताजा खबर

Ladghar and Guhagar beaches
भारत

महाराष्ट्र के लाडघर और गुहागर समुद्र तटों तथा रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन समुद्र तट को वर्ष 2026-27 के लिए अंतरराष्ट्रीय ‘ब्लू फ्लैग’ पुरस्कार मिला

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के लाडघर और गुहागर समुद्र तटों तथा रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन समुद्र तट को वर्ष 2026-27 के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ‘ब्लू फ्लैग’ पुरस्कार मिला है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाराष्ट्र को पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

इन समुद्र तटों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल की गुणवत्ता, जैव विविधता की सुरक्षा, पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और टिकाऊ पर्यटन प्रबंधन के अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा किया है। यह उपलब्धि राज्य के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग, पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों और समुदायों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। तीनों समुद्र तटों पर ब्लू फ्लैग का नया सत्र 15 नवंबर से शुरू होगा।

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री पंकजा मुंडे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर महाराष्ट्र की पहचान मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में राज्य सरकार अन्य योग्य समुद्र तटों को भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने और पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *