insamachar

आज की ताजा खबर

India will resume tourist visas to Chinese citizens from today after a gap of five years
भारत

भारत ने वीजा श्रेणियों को 13 से घटाकर 9 किया, आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी 70 प्रतिशत तक कम की गई

सरकार ने वीजा व्यवस्था को सरल बनाते हुए मुख्य वीजा श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 और उप-श्रेणियों की संख्या 49 से घटाकर 23 कर दी है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों, चिकित्सा उपचार के लिए भारत आने वाले मरीजों और विदेशी विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाना है।

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय वीजा व्यवस्था में किए गए इन बदलावों को लागू करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी प्रणाली को अपडेट किया जा रहा है। इस वर्ष के अंत तक नई व्यवस्था के अनुसार वीजा जारी किए जाएंगे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *