ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अमरीका के साथ वार्ता फिर शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी
ईरान ने कहा है कि जब तक अमरीका उसकी सात शर्तों को पूरा नहीं करता तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने या अमरीका के साथ बातचीत शुरू नहीं करेगा। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालीबाफ ने कहा है कि ईरान ने अपनी मांगें अमरीका को भेज दी हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को फिर से कोई सैन्य कार्रवाई करने के खिलाफ चेतावनी दी।
ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेज़ाई ने भी कहा कि अभी कोई बातचीत नहीं चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मध्य पूर्व के बाहर स्थित अमरीकी सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमले करने के लिए किया जाता है, तो ईरान उन्हें भी निशाना बना सकता है।
ईरान के प्रस्ताव के अनुसार, अमरीका की ओर से मांगें पूरी किए जाने के छह दिन बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल दिया जाएगा।





