insamachar

आज की ताजा खबर

Ministry of Home Affairs (MHA)
भारत

गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध बढ़ाया

आतंकवाद और देश विरोधी गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेन्स के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन का मजबूती से पालन करते हुए गृह मंत्रालय ने इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंध बढ़ा दिया है।

गृह मंत्री कार्यालय (HMO) ने X पर एक पोस्ट में कहा, “आतंकवाद और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के प्रति मोदी जी के जीरो टॉलरेन्स के विजन का मजबूती से पालन करते हुए गृह मंत्रालय इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर UAPA के तहत गैरकानूनी संगठन के रूप में प्रतिबंध बढ़ाता है। फरार आतंकवादी प्रचारक डॉ. जाकिर नाइक के नेतृत्व में यह संगठन भारत-विरोधी षड्यंत्र में शामिल रहा है, जिसमें सांप्रदायिक घृणा भड़काना, शत्रुता फैलाना और आतंकवाद को बढ़ावा देना शामिल है। यह संगठन आतंकवाद और अलगाववाद की जहरीली विचारधारा का प्रचार करते, हिंसा और अशांति भड़काते, फरार आतंकवादियों को फिर से संगठित करते और सांप्रदायिक कलह पैदा करते हुए पाया गया है।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *