insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मौसम

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में बने कम दबाव के क्षेत्र के अगले 24 घंटो में गहरे दबाव में बदलने का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है। इसके सोमवार शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। विभाग ने मछुआरों को 17 नवंबर तक अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के आसपास के समुद्री क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है। विभाग ने अगले दो से तीन दिन के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *