चार दिन चलने वाली छठ पूजा आज सुबह उषा अर्घ्य के साथ संपन्न हो गई। आज चौथे दिन आज सुबह श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और पूजा-अर्चना की। सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे करने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया और 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा किया।





