insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने AI आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा प्रयासों के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा प्रयासों के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। सैन फ्रांसिस्को में अमरीका के नेतृत्व वाली पैक्स सिलिका पहल के संस्थापकों की बैठक में हस्ताक्षर किए गए। यह घोषणापत्र अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, इस्राएल, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन की सरकारों द्वारा जारी किया गया।

पैक्स सिलिका पहल का उद्देश्य सिलिकॉन और अन्य खनिजों की आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित करना है। यह सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए आवश्यक हैं और एआई तथा अन्य उन्नत तकनीकी उद्योगों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। अमरीकी विदेश विभाग के अनुसार घोषणापत्र में आर्थिक सुरक्षा को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्‍यंत आवश्‍यक बताते हुए संवेदनशील प्रौद्योगिकियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के बारे में भागीदार देशों के बीच आम सहमति की पुष्टि की गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *