insamachar

आज की ताजा खबर

Cyclonic storm Akwan in the Bay of Bengal is expected to intensify into a severe cyclonic storm today.
भारत मौसम

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान के आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात अकवान आज गंभीर चक्रवाती तूफान में और कल शाम तक और भी तीव्र होकर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है, हवा की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान अकवन के शुक्रवार दोपहर तक आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापट्टणम के बीच तट से टकराने की आशंका है। इसके प्रभाव से अगले दो दिन तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चक्रवात के प्रभाव से लोगों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए। तटीय जिलों के जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को पहले से ही एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *