insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi interacted with the Indian contingent participating in the 2026 Asian Para Games.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर 2026 को सुबह लगभग 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

‘भारत 2047’ विषय पर आधारित इस सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, राजदूतों, राजनयिकों और नीति निर्माताओं सहित 2,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। वर्ष 2026-27 फिक्की का शताब्दी वर्ष है, क्योंकि फिक्की 7 अप्रैल, 2027 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा।

1927 में स्थापित फिक्की की स्थापना ऐसे समय में हुई थी, जब आर्थिक नीति निर्माण में भारतीय उद्यमों का प्रतिनिधित्व सीमित था। आजादी के बाद से फिक्की भारत के आर्थिक परिवर्तन और वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ देश के बढ़ते एकीकरण में सहभागी रहा है।

वर्तमान में फिक्की सार्वजनिक, निजी और बहुराष्ट्रीय क्षेत्रों की 2.5 लाख से अधिक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह प्रतिनिधित्व प्रत्यक्ष रूप से और 300 से अधिक संबद्ध क्षेत्रीय एवं राज्य स्तरीय उद्योग संघों के माध्यम से किया जाता है। फिक्की के 100 से अधिक देशों के 250 राष्ट्रीय व्यावसायिक संगठनों के साथ साझेदारी समझौते भी हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *