दिल्ली की अदालत ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में 14 अभियुक्तों के नाम आरोप तय करने का निर्देश दिया
दिल्ली की एक अदालत ने आज नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन विषय विशेषज्ञों सहित 14 अभियुक्तों के नाम आरोप तय करने का निर्देश दिया। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई कर रहा है। राउज़ एवेन्यू अदालत ने कॉपीराइट अधिनियम के अंतर्गत भी आरोप तय करने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 21 नवंबर को सुनवाई होगी।
विशेष सीबीआई न्यायाधीश अजय गुप्ता ने निर्देश दिया कि सभी 14 आरोपियों को औपचारिक सुनवाई के लिए 21 नवंबर को अदालत में पेश किया जाए। अदालत ने निर्देश दिया कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज करने की प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू होगी और इसके बाद प्रतिदिन जारी रहेगी। सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में मई में प्राथमिकी दर्ज की थी। ब्यूरो ने जुलाई में 13 आरोपियों के नाम मुख्य आरोपपत्र दाखिल किया था। इसके बाद, दो सितंबर को 14वें आरोपी शेषराव बजरंग सूर्यवंशी के नाम पूरक आरोपपत्र दाखिल किया गया।





