insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला आज से आम जनता के लिए खुलेगा

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2026 आज से आम जनता के लिए खुल जाएगा। मेला सुबह दस बजे से शाम सात बजकर तीस मिनट तक खुला रहेगा, जबकि आम जनता को शाम पांच बजकर तीस मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा।

इसके टिकट आधिकारिक वेबसाइट booking.indiatradefair.com और आई.आई.टी.एफ. 2026 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। टिकट दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों पर भी ऑफलाइन उपलब्ध है। आम दिनों के लिए सीजन टिकट की व्‍यवस्‍था भी है। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को आम दिनों में वैध सरकारी पहचान पत्र दिखाने पर निःशुल्क प्रवेश मिल सकेगा। आई.आई.टी.एफ. 2026 का मोबाइल ऐप गूगल प्‍ले और एप्‍पल ऐप स्‍टोर पर उपलब्ध है। यह व्‍यापार मेला इस महीने की 27 तारीख तक चलेगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *