insamachar

आज की ताजा खबर

DSC A21 (Yard 326) has been delivered to the Indian Navy under the Diving Support Vessel project.
Defence News भारत

भारतीय नौसेना को गोताखोरी सहायता पोत परियोजना के अंतर्गत डीएससी ए21 (यार्ड 326) को सौंपा गया

गोताखोरी सहायता पोत (डीएससी) परियोजना के तहत निर्मित ‘डीएससी ए21’ को 20 नवंबर, 2026 को मुंबई स्थित नौसेना गोदी में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। इस पोत का स्वदेशी डिजाइन और निर्माण कोलकाता की मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने किया है।

दो पतवारों से युक्त संरचना वाले कैटामरन डिजाइन से निर्मित डीएससी ए21 अत्याधुनिक गोताखोरी उपकरणों से लैस है। इसका उन्नत डिजाइन पोत को अधिक स्थिरता, डेक पर ज्यादा जगह और समुद्र में बेहतर संचालन क्षमता प्रदान करता है। ये विशेषताएं इसे सौंपे गए विशिष्ट कार्यों के लिए उपयुक्त बनाती हैं।

इस पोत को भारतीय नौसेना के नियमों और भारतीय पोत पंजीकरण (आईआरएस) के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वदेशी रूप से डिजाइन व निर्मित किया गया है। डिजाइन के चरण में इसका जलगतिकीय विश्लेषण और मॉडल परीक्षण विशाखापत्तनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) ने किया था। इन पोतों के नौसेना में शामिल होने से भारतीय नौसेना की गोताखोरी सहायता, पानी के भीतर निरीक्षण, बचाव कार्यों में सहायता और तटीय क्षेत्रों के लिए परिचालन तैनाती की क्षमताओं में वृद्धि होगी।

डीएससी ए21, भारत सरकार (जीओआई) और रक्षा मंत्रालय (एमओडी)की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का एक गौरवपूर्ण उदाहरण है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *