भारत और फ्रांस ने आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद सहित आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की
भारत और फ्रांस ने सीमा पार आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद सहित सभी तरह के आतंकवाद और उसकी अभिव्यक्ति की कड़ी निंदा की है। नई दिल्ली में आतंकवाद रोधी मामलों पर भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह की 18वीं बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों और विश्व भर में आतंकवाद के मौजूदा खतरों पर विचारों का आदन-प्रदान किया है। इस दौरान राज्य प्रयोजित आतंकवाद और सीमाओं पार आतंकवाद पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने आतंकवाद से निपटने में पारंपरिक और उभरती चुनौतियों की समीक्षा की। उन्होंने आतंकवादियों और आतंकी संगठनों द्वारा वित्तीय प्रौद्योगिकियों सहित नई और वर्धी प्रौद्योंगिकियों के दुरूउपयोग से उत्पन्न खतरों पर भी विचार-विमर्श किया।
भारतीय पक्ष ने फ्रांस के प्रतिनिधि मंडल को भारत की व्यापक राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधक नीति और रणनीति और प्रहार के बारे में भी जानकारी दी। दोनों देशों ने आतंकवाद के वित्तीय पोषण और ऑन लाइन कट्टरपन से निपटने में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के उपयों पर भी चर्चा की। उन्होंने सूचना साझा करने, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण तथा अनुभवों और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान में सहयोग बढाने पर भी विचार किया।





