ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में अमरीकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के दो रडार को निशाना बनाया गया। आई.आर.जी.सी. ने अल-रिफा और अवाली सैन्य ठिकानों पर मौजूद अमरीकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। यह कार्रवाई अमरीकी एमक्यू-1 और एमक्यू-9 ड्रोन के ईरानी सीमा में बार-बार प्रवेश और हेंगम द्वीप पर एक रडार प्रतिष्ठान पर हमले के जवाब में की गई।





