नेपाल के जनकपुर धाम और उत्तर प्रदेश के अयोध्या के बीच कल से एक नई साप्ताहिक रेल सेवा शुरू हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से इस रेल सेवा की शुरुआत करेंगे। यह रेलगाड़ी रामकथा से जुड़े दो स्थलों माता सीता की जन्मभूमि जनकपुर धाम और भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या को रेल से जोड़ेगी। इससे इन धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों तक आवाजाही बेहतर होगी और साझा सभ्यतागत विरासत को भी मजबूती मिलेगी।





