insamachar

आज की ताजा खबर

चुनाव भारत

बीजेपी और SAD ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। नई दिल्ली में आज भाजपा मुख्यालय में गठबंधन की घोषणा करते हुए भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने का निर्णय लिया है।

अमित शाह ने पंजाब में एनडीए की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह गठबंधन हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे और भ्रष्टाचार की समस्या से मुक्त कराना गठबंधन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

गृह मंत्री ने कहा कि एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की आज एक बार फिर गठबंधन में वापसी खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि उन्होंने एनडीए के विस्तार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की थी। प्रधानमंत्री ने भाजपा और अकाली दल दोनों के अध्यक्षों से भी बात की और कहा कि अब एनडीए पूर्ण हो गया है।

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन को स्वाभाविक गठबंधन बताया है। उन्होंने कहा कि इससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन मजबूत होगा और पंजाब के विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उन्‍होंने कहा कि भाजपा और अकाली दल मिलकर पंजाब को विकसित राज्य बनाने के लिए काम करेंगे।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जब भी दोनों दलों ने मिलकर सरकार बनाई है, पंजाब ने प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में शांति, स्थिरता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा मिला है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *