भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर मांगी गई टिप्पणियों पर संज्ञान लिया
भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर मांगी गई टिप्पणियों पर संज्ञान लिया है। यह नोटिस सेक्शन 301 इन्वेस्टिगेशन के तहत जारी किया गया है, जो भारत सहित 14 देशों के विनिर्माण क्षेत्रों में संरचनात्मक अतिरिक्त क्षमता और उत्पादन से जुड़े कानूनों, नीतियों और तौर-तरीकों से संबंधित है। फिलहाल इस नोटिस की जांच की जा रही है।
इस पूरी जांच के दौरान भारत ने रचनात्मक रूप से सहयोग किया। भारत ने पूरी जांच प्रक्रिया के दौरान रचनात्मक रूप से सहयोग किया। जांच शुरू होने के नोटिस के जवाब और बाद की कार्यवाही में वाणिज्य विभाग ने स्पष्ट किया था कि भारत के किसी भी क्षेत्र में संरचनात्मक रूप से अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है।
भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं। भारत का यह रुख रहा है कि व्यापार से जुड़ी किसी भी चिंता का समाधान इन वार्ताओं के दायरे में किया जाना चाहिए। भारत सरकार, 2 फरवरी 2026 को की गई घोषणा और 7 फरवरी 2026 को जारी संयुक्त बयान के अनुरूप, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में अमेरिका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।





