insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत आज नई दिल्ली में IORA की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी करेगा

भारत नई दिल्ली में आज हिंद महासागर रिम संगठन – आई.ओ.आर.ए. की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक की मेजबानी करेगा। आई.ओ.आर.ए. मंत्रिपरिषद की इस बैठक में विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे, मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल और श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ के साथ अन्य लोग शामिल होंगे। भारत की अध्यक्षता में होने वाली आई.ओ.आर.ए. 2025-2027 की इस बैठक का विषय है “हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता”।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *