insamachar

आज की ताजा खबर

Union Minister of Commerce and Industry Piyush Goyal emphasized a dual approach focused on global technologies and job creation.
भारत

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत-EU FTA अगले वर्ष से होगा लागू: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है और यह जल्द ही पूरा होने की स्थिति में है। नई दिल्ली में भारत ऋण पूंजी बाजार शिखर सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि प्रक्रियाओं संबंधी कुछ कारणों से द्विपक्षीय समझौते में देरी हुई, लेकिन अब यह अंतिम चरण में है। पीयूष गोयल ने आशा व्‍यक्‍त की कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर हो जाएंगे तथा यह अगले वर्ष मार्च या अप्रैल तक लागू हो जाएगा।

पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत ने 38 विकसित देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौतों को अंतिम रूप दिया है। 70 ट्रिलियन डॉलर की संयुक्त अर्थव्यवस्था वाले देशों के बाजारों में भारत को विशेष व्यापारिक रियायतें मिली हैं। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौर से गुजर रहे आठ से नौ अन्य समझौतों के पूरा होने पर यह दायरा बढ़कर 85 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। घरेलू अर्थव्यवस्था के बारे में पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं, संघर्षों, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद भारत ने अपनी विकास गति बनाए रखी है।

पीयूष गोयल ने कहा कि वित्‍त वर्ष के पहले सात महीनों में निर्यात लगभग 570 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। भारत का लक्ष्‍य वार्षिक निर्यात को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का है। उन्‍होंने कहा कि अक्‍टूबर में निर्यात रिकॉर्ड लगभग 90 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *