insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि के लिए अत्‍यंत महत्वपूर्ण है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज कहा है कि हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, संपर्क और आर्थिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। नई दिल्ली में हिंद महासागर के तटीय देशों के संगठन -आई.ओ.आर.ए की मंत्रिपरिषद की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री ने यह बात कही।

हिंद महासागर विविधताओं, अवसरों और साझा चुनौतियों का क्षेत्र है। इसे शांतिपूर्ण, स्थिर, सुरक्षित और विकास के अनुकूल बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। भारत IORA के साथ अपने सहयोग और संगठन की अध्यक्षता के दौरान ‘विजन महासागर’ के सिद्धांत को प्राथमिकता दे रहा है। इसका उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए सभी देशों की साझा और समग्र प्रगति सुनिश्चित करना है।

विदेश मंत्री ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बीच आई.ओ.आर.ए को अपनी सामूहिक आवाज और समावेशी क्षेत्रीय मंच के रूप में अपनी भूमिका मजबूत करनी होगी।

दुनिया में तेजी से बदलते भू-राजनीतिक हालात के बीच आईओआरए को अपनी सामूहिक आवाज़ मजबूत करने और एक समावेशी क्षेत्रीय मंच के रूप में अपनी भूमिका, और प्रभावी बनाने की जरूरत है। इसके लिए सदस्य देशों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद साझेदारों के साथ सहयोग और व्यावहारिक मुद्दों पर मिलकर काम करना जरूरी है। मुझे विश्वास है कि आज की चर्चा इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और संगठन के भविष्य की दिशा तय करने में सहायक होगी।

डॉ. जयशंकर ने बताया कि आईओआरए की अध्यक्षता के लिए भारत का विषय है- ‘हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता’।

उन्होंने कहा कि भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान आईओआरए के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और उनसे जुड़े अन्य मुद्दों पर सहयोग मजबूत करने, संवाद साझेदार देशों के साथ जुड़ाव बढ़ाने, व्यावहारिक क्षेत्रीय पहल को प्रोत्साहित करने तथा संगठन की वित्तीय और संस्थागत क्षमता को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *