insamachar

आज की ताजा खबर

RBI
बिज़नेस

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत कर दिया है। आज जारी एक अधिसूचना में आरबीआई ने कहा कि यह निर्णय वर्तमान और विकसित हो रही व्यापक आर्थिक स्थिति और तरलता की स्थिति के आकलन के आधार पर लिया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि यह निर्णय पहली दिसंबर 2026 से शुरू होने वाले पखवाड़े से प्रभावी होगा। यह कदम वस्तु और सेवा कर – जीएसटी के नकदी प्रवाह और आरबीआई के विदेशी मुद्रा बाजार हस्तक्षेपों के कारण पांच महीनों में पहली बार बैंकिंग प्रणाली की तरलता में कमी आने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *