प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने वाले 23 हिंद महासागर रिम एसोसिएशन –आईओआरए सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि हिंद महासागर ने सदियों से लोगों को जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आईओआरए के अध्यक्ष के रूप में भारत क्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति –महासागर की अपनी परिकल्पना को आगे बढ़ाने और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि को मजबूत करने के लिए सभी भागीदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर है।





