insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने 5वीं भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की बैठक में डेनमार्क को भारत के विकसित भारत अभियान में महत्वपूर्ण साझेदार बताया

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में डेनमार्क एक महत्वपूर्ण भागीदार है। भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक में विदेश मंत्री ने कहा कि हरित रणनीतिक साझेदारी ने दोनों देशों के संबंधों को विशिष्ट स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी डेनमार्क की क्षमताओं और भारत की विकास संबंधी आवश्यकताओं को एक साथ लाती है।

हमारे एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण है हमारी ‘ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ यानी जीएसपी। इसने हमारे संबंधों को एक बहुत ही विशिष्ट स्वरूप दिया है। यह साझेदारी डेनमार्क की क्षमताओं को भारत की व्यापकता और विकास के साथ जोड़ती है। जल, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली और ग्रीन शिपिंग जैसे क्षेत्रों में हम जीएसपी के ढांचे के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देश जल, नवीकरणीय ऊर्जा, बिजली और पर्यावरण अनुकूल जहाजरानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। स्वास्थ्य, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग से भी द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *