सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर दीप प्रज्वलित किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस. वैद्यनाथन औरन्यायमूर्ति वी. पार्थिबन की मौजूदगी में दीप जलाया गया।
पुजारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद दीप प्रज्वलित किया गया। दीप जलाए जाने के समय श्रद्धालुओं ने ‘आरोकारा’ के जयकारे लगाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के इस कदम का स्वागत किया है।





