आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में आज ओएनजीसी के एक चालू तेल कुएं से गैस रिसाव की सूचना मिली है। यह रिसाव कोनासीमा जिले के इरसुमंदा गांव में कृष्णा-गोदावरी बेसिन में स्थित मोरी-5 कुएं से शुरू हुआ।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ओएनजीसी साइट पर गैस रिसाव के बाद स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रियों के. अचन्नाइडु और वी. सुभाष और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने उन्हें चल रहे बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और किसी भी प्रकार की असुविधा को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने आग पर जल्द से जल्द काबू पाने का भी निर्देश दिया और जिला प्रशासन और ओएनजीसी अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
भारत ने फ्रांस, इटली और यूरोप के अन्य देशों में अपने नागरिकों को सतर्क रहने…
राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच…
भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यूरोप…
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी)…
राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित…