भारत

गृह मंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति ने सिक्किम में आपदा से उबरने और पुनर्निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए और पांच राज्यों में अग्निशमन सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति ने सिक्किम में आपदा से उबरने और पुनर्निर्माण संबंधी गतिविधियों के लिए और पांच राज्यों में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष की सदस्यता वाली समिति ने राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत Recovery and Reconsturction Funding Window और Capacity Building Funding Window से राज्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के प्रस्तावों पर विचार किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के भारत को Disaster Resilient बनाने के विजन को पूरा करने के लिए गृह मंत्रालय ने गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में देश में आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए कई पहल लागू की हैं। भारत में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (Disaster Risk Reduction) प्रणाली को सुदृढ़ करके आपदाओं के दौरान जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

उच्च-स्तरीय समिति ने “राज्यों में अग्निशमन सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण” योजना के तहत बिहार, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र और केरल के लिए 1,604.39 करोड़ रुपए की परियोजनाओं/गतिविधियों को मंजूरी दी है। समिति ने बिहार के लिए 340.90 करोड़ रुपए, गुजरात के लिए 339.18 करोड़ रुपए, झारखंड के लिए 147.97 करोड़ रुपए, केरल के लिए 162.25 करोड़ रुपए और महाराष्ट्र के लिए 614.09 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है, जो राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत Prepardness and Capacity Building Funding Window से वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी। केन्द्र सरकार ने “राज्यों में अग्निशमन सेवाओं का विस्तार और आधुनिकीकरण” के लिए NDRF के तहत कुल 5,000 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं और पहले ही 20 राज्यों के प्रस्तावों को 3,373.12 करोड़ रुपए की कुल राशि की मंजूरी दे दी है।

इसके अतिरिक्त, उच्च-स्तरीय समिति ने राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत Recovery and Reconstruction Funding Window से सिक्किम को 555.70 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मंजूर की है। यह सहायता अक्टूबर 2023 में तीस्ता नदी बेसिन के नीचे के क्षेत्रों में आई विनाशकारी बाढ़ Glacial Lake Outburst Floods (GLOF) के कारण प्रभावित हुए विभिन्न क्षेत्रों में आपदा से उबरने और पुनर्निर्माण संबंधी जरूरतों के लिए प्रदान की जाएगी।

मौजूदा वित्त वर्ष में केन्द्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के तहत 28 राज्यों को 19,074.80 करोड़ रुपए और राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष (SDMF) के तहत 16 राज्यों को 3,229.35 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) के तहत 19 राज्यों को 5,160.76 करोड़ रुपए और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष (NDMF) के तहत 08 राज्यों को 719.71 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।…

3 घंटे ago

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ को गैर कानूनी बताया

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ…

4 घंटे ago

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोकी

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर…

4 घंटे ago

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से हराया

लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों…

18 घंटे ago

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में दायित्‍यपूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता अपनाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए IndiaAI और ICMR के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

केन्‍द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रमुख पहल इंडियाएआई ने आज भारतीय…

18 घंटे ago