भारत

पंद्रह देशों के वरिष्ठ राजनयिकों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल विधानसभा चुनावों का निरीक्षण करने कश्मीर पहुंचा

पंद्रह देशों के वरिष्ठ राजनयिकों का उच्‍चस्‍तरीय शिष्‍टमंडल जम्‍मू-कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव के निरीक्षण के लिए आज कश्‍मीर का दौरा कर रहा है। शिष्‍टमंडल में अमरीका, मैक्सिको, गयाना, दक्षिण कोरिया, सोमानिया, पनामा, सिंगापुर, नाइजीरिया, स्‍पेन, दक्षिण अफ्रीका, नार्वे, तंजानिया, रवांडा, एल्‍जीरिया और फिलीपींस के राजनयिक शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि अधिकांश दूतावासों का प्रतिनिधित्व उपराजदूत और मिशन उप-प्रमुख करते हैं जबकि अन्‍य दूतावासों का मिनिस्‍टर-काउंसलर और काउंसलर रैंक के राजनीतिक अधिकारी करते हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों के लिए वोट डाले गए जबकि दूसरे चरण में 26 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में एक अक्टूबर को 40 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

1 घंटा ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

3 घंटे ago