खेल

T20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के विजय जुलूस में उमड़ा जनसैलाब

टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम के स्वागत के लिए आयोजित विजय जुलूस (विक्ट्री परेड) में गुरुवार को यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा जिससे दक्षिण मुंबई का यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से अनुसार विजय जुलूस नरीमन पॉइंट में नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) से शाम पांच बजे शुरू होकर वानखेड़े स्टेडियम में शाम सात बजे समाप्त होना था लेकिन रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम नई दिल्ली से देर से यहां पहुंची, जिससे परेड सात बजकर 30 मिनट के बाद ही शुरू हो पाई। इस विजय जुलूस का साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी मरीन ड्राइव पर पहुंच गए।

भारतीय टीम बारबाडोस से सुबह नई दिल्ली पहुंची थी जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद टीम दोपहर बाद तीन बजकर 42 मिनट पर ही मुंबई के लिए रवाना हो पाई। वानखेड़े स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोल दिया गया और कुछ मिनट में ही स्टेडियम खचाखच पर गया। स्टेडियम के गेट को शाम पांच बजे के लगभग बंद कर दिया गया और कई प्रशंसक बाहर इंतजार करते रह गए। भारतीय टीम विस्तारा के विमान से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर पहुंची, जहां उसे ‘वाटर सैल्यूट’ दिया गया।

इसके साथ ही यहां पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों और मीडियाकर्मियों का लंबा इंतजार भी खत्म हुआ। रुक-रुक कर हो रही बारिश, अत्यधिक उमस और आस-पास के इलाकों में हज़ारों लोगों के आने की वजह से वानखेड़े स्टेडियम के गेट बंद कर दिए गए। जो लोग वानखेड़े के अंदर पहुंचने में सफल रहे वे भोजन और पानी की कमी के बावजूद अपनी सीटों पर जमे रहे। बाद में बारिश तेज हो गई लेकिन प्रशंसक इसकी परवाह किए बिना अपने लिए सीट पक्की करने की जद्दोजहद में लगे रहे।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

6 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

6 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

6 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

6 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

6 घंटे ago