श्रीलंका तट के निकट दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाडी में आज कम हवा के दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढने का अनुमान है। इसके कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है।
चक्रवात मोन्था से हुई बारिश में थोड़ी राहत मिलने के बाद, इस हफ़्ते तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है। डेल्टा के कई ज़िलों और दक्षिण के कुछ ज़िलों में बारिश हो सकती है। ज़िला प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है।
चेन्नई और उसके उपनगरों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएँ चल रही हैं। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण आज आंध्र प्रदेश के भी कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, नेल्लोर और तिरुपति जिलें में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अधिकारियों ने मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…
ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…