भारत

‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ पर एक कविता और ‘वीर अब्दुल हमीद’ पर एक अध्याय एनसीईआरटी के कक्षा VI के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2023 के विजन के अनुरूप रची गई ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ शीर्षक से एक कविता और ‘वीर अब्दुल हमीद’ शीर्षक से एक अध्याय को इस वर्ष से एनसीईआरटी के कक्षा VI के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से की गई इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में देशभक्ति, कर्तव्य के प्रति समर्पण तथा साहस और बलिदान के मूल्यों को अंतर्निविष्‍ट करना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ कविता इसके पीछे की भावना की सराहना करती है। ‘वीर अब्दुल हमीद’ शीर्षक वाला अध्याय बहादुर सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद के सम्‍मान में है, जिन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश की खातिर लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था और उन्हें देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया था।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को प्रतिष्ठित सेंट्रल विस्टा ‘सी’ हेक्सागन, इंडिया गेट, नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया था। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की स्थापना प्रत्येक नागरिक में उच्च नैतिक मूल्यों, बलिदान, राष्ट्रीयता की भावना और अपनापन जगाने तथा राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को उपयुक्‍त श्रद्धांजलि देने के लिए की गई थी।

राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (एनडब्ल्यूएम) की ब्रांडिंग एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्मारक के रूप में करने की दिशा में शुरू की गई कार्य योजना के अंतर्गत रक्षा मंत्रालय ने पाठ्यक्रम में एनडब्ल्यूएम और संबंधित संदर्भ/सामग्री को जोड़ने के लिए शिक्षा मंत्रालय/एनसीईआरटी के साथ मिलकर कार्य किया है।

Editor

Recent Posts

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

34 मिनट ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

40 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहादुर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। उन्‍होंने…

47 मिनट ago

सरकार ने निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट (आरओडीटीईपी) योजना को 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाया

वाणिज्य विभाग ने दिनांक 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना संख्या 41/2026-27 के माध्यम से निर्यातित…

50 मिनट ago

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स…

52 मिनट ago

एपीडा ने हरियाणा से कनाडा तक फ्रोजेन फूड उत्पादों के एफपीओ-आधारित निर्यात में मदद की

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 1 अक्टूबर 2026 को हरियाणा…

54 मिनट ago