इस्राएल में संसदीय चुनाव में गतिरोध की स्थिति बनी हुई है। चुनावी परिणाम के चलते गठबंधन की सरकार बनने की स्थिति बन गई है। देश के तीनों प्रमुख समाचार संस्थानों ने अपने-अपने एग्जिट पोल दिए हैं। विपक्ष के नेता गादी आइज़ेनकोट के दल को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दल पर दो सीट की बढ़त मिली है।
एग्जिटपोल में अनुमान लगाया गया है कि आइज़ेनकोट के दल को 52 और नेतन्याहू के नेतृत्व वाले लिकुड गठबंधन को 50 सीटें मिलेंगी। 120 सदस्यीय संसद -क्नीसेट में बहुमत के लिए 61 सीट आवश्यक हैं। इन परिणामों से सरकार बनाने का पहला मौका आइज़ेनकोट को मिल सकता है। अनुमान है कि शेष 18 सीटें उन अरब पार्टियों को मिलेंगी जो किसी भी दल से संबद्ध नहीं हैं, और आइज़ेनकोट ने उनके साथ सरकार बनाने की संभावनाओं को लगभग खारिज कर दिया है। वहीं, गठबंधन वार्ता विफल होने पर नेतन्याहू कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रह सकते हैं। इस्राएल की केंद्रीय चुनाव समिति ने कहा है कि मतदान प्रतिशत 77 दशमलव 7 प्रतिशत रहा। हमास के नेतृत्व में 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमलों और उसके बाद गाजा, लेबनान और ईरान में हुई लडाई के बाद पहली बार मतदान हुआ है। नेतन्याहू पिछले 30 वर्ष की अवधि में लगभग 19 वर्ष तक प्रधानमंत्री रहे हैं और उन्होंने कई राजनीतिक संकटों का सामना किया है। नवीनतम एग्जिट पोल में आइज़ेनकोट के गुट को मामूली बढ़त दिखाई दे रही है, लेकिन किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पा रहा है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने चारों सदस्य…
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस)…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान…
भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने 13-14 नवंबर 2026 को जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल…