पंजाब में अमृतसर के पास अटारी संयुक्त चेक पोस्ट पर देश के सबसे ऊंचे- तिरंगे झंडे को प्रदर्शित करने वाला एक टीज़र और ब्रोशर जारी किया गया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इसका उद्देश्य अटारी में आकर्षक स्मारक को बढ़ावा देना है।
अटारी में भारत के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का चित्रण करने वाला टीज़र और सचित्र विवरणिका अटारी संयुक्त चेक पोस्ट पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बी एस एफ के डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र पाल सिंह द्वारा जारी किए गए। देशभक्तिपूर्ण संरचना के आदर्श स्वरूप को यह टीज़र खूबसूरती से उजागर करता है, जिसमें सबसे ऊंचे 418 फीट के ध्वजस्तंभ पर तिरंगा झंडा चार फुट के आधार पर खड़ा है, जो कि इसे एक प्रमुख आकर्षक स्मारक बनाता है। करीब 200 किलोग्राम वजन का यह राष्ट्रीय ध्वज 130 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा है जो कि सीमा पार पाकिस्तान के ध्वजस्तंभ से 18 फीट ऊंचा है।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…