विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा कोलंबो में चक्रवात दित्वा प्रभावित क्षेत्रों में सहायता के लिए और राहत सामग्री भेजी जा रही है। इस बीच चक्रवात दित्वा ने श्रीलंका के अधिकतर हिस्सों मे तबाही मचाई हुई है। लगातार बारिश से जान-माल का नुकसान हुआ है। चक्रवात में अब तक एक सौ 23 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और एक सौ 30 लोग लापता हैं। चक्रवात से तीन लाख 70 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई दिन तक लगातार बारिश के बाद श्रीलंका में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी आ रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत ने 27 टन राहत सामग्री भेजी है।
चक्रवात दितवाह के चलते श्रीलंका में राहत कार्यों को भारत की मदद से और मजबूती मिली है एक ऐसे समय में जब द्विपीय राष्ट्र 2017 की बाढ़ के बाद सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। भारत से आए अनुभवी एनडीआरएफ कर्मियों और भारतीय हेलीकॉप्टरों ने लोगों की जान बचाने के प्रयासों को और तेज किया है। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत ने 27 टन राहत सामग्री से भर दो विमान भेजे हैं जो श्रीलंका के बचाव कार्यों में बड़ी सहायता देंगे। प्रशासन में प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने में पूरा सहयोग करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली की यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दसवें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का आज सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर दिल…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीसीपीई वेलबीइंग होल्डको टू लिमिटेड और इंटीग्रल इन्वेस्टमेंट्स एशिया IV…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने सीपीपी इन्वेस्टमेंट बोर्ड प्राइवेट होल्डिंग्स(4) इंक द्वारा प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग(सीसीआई) ने जेएसडब्ल्यू समूह के आंतरिक पुनर्गठन से संबंधित प्रस्तावित संयोजन को मंजूरी…