भारत

संविधान की मंजूरी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आज से लोकसभा में संविधान पर दो दिन की चर्चा शुरू होगी

लोकसभा में आज संविधान पर दो दिन की चर्चा शुरू होगी। भारतीय संविधान की स्वीकृति के 75वें वर्ष के अवसर पर यह बहस शुरू हो रही है। लोकसभा के सूचीबद्ध कार्यों के अनुसार प्रश्‍नकाल के बाद भारत में संविधान स्वीकृति की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चर्चा की शुरूआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी दो दिन की चर्चा पर कल अपना मत रखेंगे।

चर्चा से पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल कार्यनीतिक बैठक की। बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्‍यक्ष जे.पी. नड्डा शामिल हुए। इससे पहले श्री अमित शाह ने स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जे.पी. नड्डा, वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्यमंत्री किरेण रिजिजू सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ बैठक की। राज्‍यसभा में संविधान पर चर्चा 16 और 17 दिसम्‍बर को होगी। आशा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 दिसम्‍बर को ही इसका उत्‍तर देंगे। संविधान पर चर्चा संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष की मुख्‍य मांग रही है। भारतीय संविधान सभा ने 26 नवम्‍बर 1949 को संविधान को स्‍वीकृति दी थी और 26 जनवरी 1950 से इसे लागू किया गया। वर्ष 2015 में मोदी सरकार ने भारतीय संविधान को स्‍वीकृति के सम्‍मान में 26 नवम्‍बर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

1 घंटा ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

2 घंटे ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

2 घंटे ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

14 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

14 घंटे ago