चुनाव

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी का घोषणापत्र जारी किया

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें दिल्ली के लोगों के लिए 15 गारंटियों की घोषणा की गई। आज नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इन गारंटियों में रोजगार के अवसर, चिकित्सा उपचार के लिए संजीवनी योजना, हर महिला को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता और पानी के बकाया बिल माफ करना शामिल है। तो अगले पांच साल में, ये तीनों काम हम पूरे करेंगे। हर घर चौबीस घंटे साफ पानी, यमुना को साफ करना और दिल्‍ली की सड़कों को शानदार बनाना। इसके लिए हमारे पास फंड भी है और इसके लिए हमारे पास पूरा प्‍लान भी है।

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर दिल्ली के लोगों से झूठे वादे करने का आरोप भी लगाया। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। वरिष्ठ भाजपा नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि पंजाब के अमृतसर में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह घटना राज्य में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाती है। संबित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने को भी कहा। सबसे बड़ा घोषणा बाबा साहेब के प्रति सम्‍मान होता है। ये बीजेपी की प्रवक्‍ता के नाते मैं नहीं कह रहा हूं। मैं एक भारतीय के नाते कह रहा हूं। आप बाबा साहेब आम्‍बेडकर जी की मूर्ति के सामने साष्टांग को हों, मांफी मांगे, इस्‍तीफा दें।

आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रश्मि मिगलानी ने बताया कि लोगों ने आम आदमी पार्टी को पहले ही नकार दिया है, क्योंकि वह पहले किए गए अपने वायदों को पूरा करने में विफल रही है। पहले इन्‍होंने पूरानी तो कोई अपनी गारंटी पूरी की नहीं है। उसमें से एक यमुना की सबसे बड़ी गारंटी थी और ऊपर से फिर पानी के बिल की जहां तक ये बात कह रहे हैं, पानी के बिल का इनको अब याद आ रहा है। इलेक्‍शन के समय, ये कुछ न करने वाले।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मौजूदा समय चुनौतीपूर्ण है, कोविड काल की तरह मौजूदा संकट से भी उबर जाएगा भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है…

9 घंटे ago

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

15 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

15 घंटे ago